Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत

    October 5, 2026

    भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

    October 5, 2026

    बड़ी खबर-कुटेला ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18-2 के अंतर से हटाई गई सरपंच

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं
    Blog

    भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 5, 202646 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ की भावना को आगे बढ़ाते हुए कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, रायपुर स्थित सहयोग केंद्र में उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नागरिकों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं के संबंध में संबंधित विभागों एवं अधिकारियों से आवश्यक समन्वय करते हुए उनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए आवश्यक पहल की। उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या महत्वपूर्ण है और पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। ‘सेवा मेरा योगदान’ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि समाज के बीच पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
    मंत्री गुरु साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को शासन की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और जरूरतमंद व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सुशासन की वास्तविक भावना है। इसी उद्देश्य के साथ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत

    October 5, 2026

    बड़ी खबर-कुटेला ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18-2 के अंतर से हटाई गई सरपंच

    October 5, 2026

    नावाखाई जोहार भेंट में उमड़ा राजगोंड समाज का जनसैलाब, एकजुटता और संस्कृति के रंग में रंगा हाथीबाहरा

    October 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत

    Vinod GuptaOctober 5, 202611 Views

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत
    • भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं
    • बड़ी खबर-कुटेला ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18-2 के अंतर से हटाई गई सरपंच
    • नावाखाई जोहार भेंट में उमड़ा राजगोंड समाज का जनसैलाब, एकजुटता और संस्कृति के रंग में रंगा हाथीबाहरा
    • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान होगा शुरू-घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.