Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत

    October 5, 2026

    भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

    October 5, 2026

    बड़ी खबर-कुटेला ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18-2 के अंतर से हटाई गई सरपंच

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग की पं. दीनदयाल कॉलोनी में 11 से 19 अक्टूबर तक भव्य नवदुर्गोत्सव का आयोजन, नौ दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Blog

    आरंग की पं. दीनदयाल कॉलोनी में 11 से 19 अक्टूबर तक भव्य नवदुर्गोत्सव का आयोजन, नौ दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 5, 2026122 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग की पं. दीनदयाल कॉलोनी में 11 से 19 अक्टूबर तक भव्य नवदुर्गोत्सव का आयोजन, नौ दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

    आरंग। आरंग की पं. दीनदयाल कॉलोनी में इस वर्ष नवरात्र पर्व पर नौ दिवसीय भव्य नवदुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पं. दीनदयाल नवदुर्गोत्सव समिति और समस्त कॉलोनीवासियों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक साहू ने जानकारी दी कि इस वर्ष दुर्गामाता की प्रतिमा स्थापना में सूर्य प्रकाश चन्द्राकार, परमेश्वर चंद्राकर, विक्की देवांगन, नरेश चंद्राकर, नारायण साकार, लोकेश्वर साहू, डॉ. मन्नू तारक और मधुबाला संतोष गुप्ता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। उत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा, दीप प्रज्वलन और आचार्य पं. नरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी के सानिध्य में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा व स्थापना के साथ होगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को भक्तिमय भजन एवं माता सेवा तथा 13 अक्टूबर को कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग डांस प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अनुष्ठान की अगली कड़ी में 14 अक्टूबर को मां रतमाई जस झांकी परिवार भानसोज द्वारा आकर्षक जस झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जबकि 15 अक्टूबर को महाभोग यानी 56 भोग और महाआरती का आयोजन होगा।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत 16 अक्टूबर को कॉलोनीवासियों द्वारा गरबा, डांडिया और पारंपरिक सुवा नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके पश्चात 17 व 18 अक्टूबर को भजन-कीर्तन एवं माता सेवा का आयोजन रखा गया है। नौ दिवसीय इस धार्मिक महापर्व का समापन 19 अक्टूबर को हवन, कन्या भोज, विशाल भंडारा और मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा।इस नौ दिवसीय धार्मिक महाकुंभ में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि भी शिरकत करेंगे, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं मंत्री गुरू खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे। वही विशिष्ट अतिथियों के रूप में नपा अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद श्रीमती चित्ररेखा विक्रम परमार करेंगी। समिति और समस्त कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इन सभी आयोजनों में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत

    October 5, 2026

    भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं

    October 5, 2026

    बड़ी खबर-कुटेला ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18-2 के अंतर से हटाई गई सरपंच

    October 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत

    Vinod GuptaOctober 5, 202612 Views

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मछुआरों के लिए निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत
    • भाजपा सहयोग केंद्र में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं प्रदेशभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं
    • बड़ी खबर-कुटेला ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, 18-2 के अंतर से हटाई गई सरपंच
    • नावाखाई जोहार भेंट में उमड़ा राजगोंड समाज का जनसैलाब, एकजुटता और संस्कृति के रंग में रंगा हाथीबाहरा
    • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान होगा शुरू-घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.