अटल विहार कॉलोनी में मचेगी नवरात्री की धूम-नव दुर्गा उत्सव समिति ने संभाली कमान-सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
आरंग।अटल विहार कॉलोनी में इस वर्ष भी नवरात्र पर्व को अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। कॉलोनी वासियों के पूर्ण सहयोग और माता रानी के आशीर्वाद से विगत 07 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने और उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिए हाल ही में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।नव दुर्गा उत्सव समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों में संरक्षक मंडल के रूप में सालिक राम साहू, सुभाष वडिचार, डॉ. कामता प्रसाद सिन्हा, प्रदीप राजपूत, अनिल ठाकुर, जन्मेजय वर्मा, केदार सोनी, संजय चेलक और विक्रम परमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही जितेन्द्र चन्द्राकर को अध्यक्ष, हेमंत साहू व दिनेश साहू को उपाध्यक्ष, कृष्ण कांत साहू व रामनाथ साहू को सचिव, तथा खम्मन साहू व ओमप्रकाश साहू को सहसचिव चुना गया है।कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पवन यादव, गणेश साहू और रमेश गोस्वामी को दी गई है, जबकि उपकोषाध्यक्ष के रूप में विनोद साहू और मनीष साहू कार्य संभालेंगे। मीडिया प्रभारी का दायित्व चंद्रेश तिवारी और खुबचंद साहू को सौंपा गया है। आयोजन के मार्गदर्शन के लिए प्रमुख सलाहकार के रूप में नन्दू साहू, संजीव भगत, राजेश चन्द्राकर, बलदाऊ प्रसाद सिन्हा, मनीष चन्द्राकर, ऋषभ तिवारी, सीताराम वर्मा, सोनल गोस्वामी और मनोज टंडन को जोड़ा गया है। सलाहकार समिति में प्रवेश सोनी, अजय काटले, मनोज गुप्ता, टीकाराम साहू और मंजूर साहू शामिल हैं। संगठन प्रभारी के रूप में चेतन देवांगन, संतोष पटेल, मनीष चन्द्राकर (बिरकोनी वाले), युवराम साहू, केशव वैष्णव, वेमेन्द्र साहू और संतोष गौड़ को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, जितेन्द्र कूथे, कमलेश डहरिया, योगेश सोनकर, प्रेम ध्रुव, धेनुभगत चौहान और रितेश रत्नाकर, भगवान दास, सहित अन्य सदस्यों को सक्रिय सदस्यगण के रूप में शामिल किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर संकल्प लिया है कि वे सभी कॉलोनी वासियों के सहयोग से इस बार के नवरात्र पर्व को ऐतिहासिक और अत्यंत सफल बनाएंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



