Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    September 28, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का प्रथम रायपुर आगमन-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग-महामाया नवदुर्गोत्सव में गूंजेंगे सुपरस्टार अनुज शर्मा के जसगीत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन
    Blog

    आरंग-महामाया नवदुर्गोत्सव में गूंजेंगे सुपरस्टार अनुज शर्मा के जसगीत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 28, 2026269 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग-महामाया नवदुर्गोत्सव में गूंजेंगे सुपरस्टार अनुज शर्मा के जसगीत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन

    आरंग।श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति महामाया पारा आरंग द्वारा इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आगामी 15 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार व सुपरस्टार अनुज शर्मा का प्रसिद्ध जसगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब गुरु होंगे, जिनके मार्गदर्शन और सौजन्य से यह कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।इसी सिलसिले में आयोजन को और अधिक भव्य बनाने तथा उनके सरल एवं मिलनसार स्वभाव के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने उनके शासकीय बंगले पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मंत्री खुशवंत साहेब गुरु से आत्मीय भेंट की और परंपरा का निर्वहन करते हुए उन्हें श्रीफल भेंट किया तथा मुंह मीठा कराकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने और जनता का उत्साहवर्धन करने के लिए सादर आमंत्रण दिया। गुरु खुशवंत ने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार किया और समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए अपनी उपस्थिति की स्वीकृति दी।
    केबिनेट मंत्री से मुलाकात करने और उन्हें आमंत्रित करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य पूरी ऊर्जा के साथ शामिल रहे, जिनमें संरक्षक पंकज शुक्ला व सिंटू चंद्राकर, अध्यक्ष लल्ला साहनी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव जोगेन्दर सिंह ठाकुर व प्रदीप चंद्राकर, तथा सचिव राजेश साहू (बल्लू) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस आयोजन से आरंग क्षेत्र के धर्मप्रेमियों और माता के भक्तों में भारी हर्षोल्लास का माहौल है, और समिति के सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्त जनता से 15 अक्टूबर 2026 को पंचमी के पावन पर्व पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य जसगीत कार्यक्रम का आनंद उठाने की अपील की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    September 28, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का प्रथम रायपुर आगमन-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

    September 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    Vinod GuptaSeptember 28, 20261 Views

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.