खेत बना तालाब-लगातार बारिश से पानी भरने से किसानों की बढ़ी चिंता…
आरंग।कुदरत की बरसात ने आरंग क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक नया संकट खड़ा कर दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कुकरा-नारा मार्ग पर स्थित नारा बस्ती से लगा हुआ एक खेत पूरी तरह जलमग्न होकर तालाब में तब्दील हो गया है।खेत में भारी मात्रा में पानी भर जाने के कारण स्थानीय किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इस भरे हुए पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया, तो खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।जलभराव की इस गंभीर स्थिति से स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि उनकी मेहनत की फसल को बचाया जा सके।
विनोद गुप्ता-आरंग



