फूलों की बारिश और रेड कार्पेट… शाही अंदाज़ में आज होगी श्री विघ्नहर्ता की विदाई
आरंग। 26 सितंबर: आरंग में श्री विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की विदाई को बेहद भव्य बनाने के लिए श्री विघ्नहर्ता परिवार द्वारा आज दोपहर 02 बजे से शाही विसर्जन शोभायात्रा निकाली जा रही है।पंडाल स्थल से विसर्जन कुंड तालाब तक के मार्ग पर बप्पा को रेड कार्पेट पर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान सुसज्जित पालकी और विशेष पुष्पवर्षा मुख्य आकर्षण रहेगी। भक्तों की श्रद्धा और जयकारों के बीच यह शाही विदाई आरंग में भक्ति का अद्भुत वातावरण बनाएगी।“विदाई की बेला है… आँखें नम होंगी, लेकिन दिल में यही विश्वास रहेगा—बप्पा अगले बरस फिर आएंगे।”
विनोद गुप्ता-आरंग



