बड़ी खबर-आरंग में महानदी का जलस्तर बढ़ने से जलापूर्ति प्रभावित-इंटेक वेल डूबा-टैंकरों से होगी पानी की आपूर्ति
आरंग।महानदी के निसदा स्थित इंटेक वेल पंप हाउस और पहुंच मार्ग में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण आरंग नगर में जल आपूर्ति की मुख्य लाइन बंद हो गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से उपजे इस हालात के चलते आज नगर में सामान्य जल आपूर्ति किया जाना संभव नहीं है।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगरवासियों को आवश्यकतानुसार पानी टैंकरों और बोरवेल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से इस स्थिति में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे पानी का विवेकपूर्ण और आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें ताकि इस संकट से सुगमता से निपटा जा सके।
विनोद गुप्ता-आरंग



