Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-आरंग में भारी बारिश के चलते विसर्जन झांकी स्थगित-समिति के सदस्यों और प्रशासन ने लिया निर्णय

    September 25, 2026

    आंगनवाड़ी केंद्र छटेरा-2 में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम संपन्न-पोषण और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

    September 25, 2026

    आरंग में 27 सितंबर को ‘उल्लास’ महापरीक्षा का भव्य आयोजन-06 हजार से अधिक नवसाक्षर लिखेंगे अपनी तरक्की की नई इबारत..

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार-₹1.51 करोड़ के निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी
    Blog

    आरंग के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार-₹1.51 करोड़ के निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 25, 2026167 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार-₹1.51 करोड़ के निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी

    आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज बनी हुई है। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत पिरदा और तुलसी गांव में कुल ₹1.51 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इन महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ-साथ बेहतर जल निकासी और बुनियादी सुविधाओं को नया संबल मिलेगा।​आरंग विधायक एवं केबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब की विशेष पहल से विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण अंचलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।
    ​पिरदा में ₹1.13 करोड़ और तुलसी में ₹37.85 लाख के कार्य स्वीकृत
    ​स्वीकृत राशि के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख मार्गों और नालियों का निर्माण किया जाएगा।​पिरदा:- रोशन के घर से भुवन के घर तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹113.35 लाख (₹1.13 करोड़)।
    ​तुलसी:-झलाराम की दुकान से मुक्तिधाम तक सड़क एवं नाली निर्माण के लिए ₹37.85 लाख।
    ​इन दोनों विकास कार्यों की कुल स्वीकृत राशि ₹151.20 लाख (₹1.51 करोड़) है।
    ​मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    ​क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।​उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और नागरिकों को उच्चस्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में भी जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली सहित विभिन्न विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।​मंत्री ने आगे कहा कि आरंग विधानसभा के गांवों में लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियां ग्रामीण समृद्धि की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। आने वाले समय में भी क्षेत्र की हर जरूरत को पूरा करने के लिए विकास कार्यों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग-आरंग में भारी बारिश के चलते विसर्जन झांकी स्थगित-समिति के सदस्यों और प्रशासन ने लिया निर्णय

    September 25, 2026

    आंगनवाड़ी केंद्र छटेरा-2 में “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम संपन्न-पोषण और स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

    September 25, 2026

    आरंग में 27 सितंबर को ‘उल्लास’ महापरीक्षा का भव्य आयोजन-06 हजार से अधिक नवसाक्षर लिखेंगे अपनी तरक्की की नई इबारत..

    September 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-आरंग में भारी बारिश के चलते विसर्जन झांकी स्थगित-समिति के सदस्यों और प्रशासन ने लिया निर्णय

    Vinod GuptaSeptember 25, 2026110 Views

    ब्रेकिंग-आरंग में भारी बारिश के चलते विसर्जन झांकी स्थगित-समिति के सदस्यों और प्रशासन ने लिया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.