Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित

    September 23, 2026

    मंत्रालय के पास शासकीय बस बनी आग का गोला-30 से अधिक कर्मचारी बाल-बाल बचे

    September 23, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात
    Blog

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 22, 2026197 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा स्थित शासकीय विद्यालयों में अधोसंरचना और सुविधाओं के विस्तार के लिए 54.13 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की विशेष पहल से मिली इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न निर्माण कार्य जल्द शुरू होंगे।
    स्वीकृत राशि के तहत शासकीय हाई स्कूल भैंसा में परिसर में शेड निर्माण के लिए 20 लाख रुपये तथा सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए अहाता निर्माण हेतु 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भैंसा में विद्यार्थियों के बैठने और पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था के लिए तीन अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु 14.13 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। इन तीनों विकास कार्यों को मिलाकर कुल 54.13 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से भैंसा के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। प्राथमिक शाला में नए अतिरिक्त कक्ष बनने से कक्षाओं के सुचारू संचालन में सहूलियत होगी, वहीं हाई स्कूल में शेड और अहाता निर्माण से स्कूल परिसर अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगा।इस सौगात के मिलने पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में आधारभूत और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। भैंसा के शासकीय विद्यालयों के लिए मिली यह स्वीकृति विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रदेश के शिक्षा मंत्री के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है। इस घोषणा से क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भी भारी उत्साह है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित

    September 23, 2026

    मंत्रालय के पास शासकीय बस बनी आग का गोला-30 से अधिक कर्मचारी बाल-बाल बचे

    September 23, 2026

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों से आरंग विधानसभा के इस गाँव को मिली 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    September 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित

    Vinod GuptaSeptember 23, 2026103 Views

    B.N.S. की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार शिक्षक निलंबित आरंग। जिला रायपुर के विकासखंड आरंग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.