हैंडबॉल में GEMS की मिताली यादव का राज्य स्तर पर चयन
आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग की प्रतिभावान छात्रा मिताली यादव ने अंडर 17 वर्ग हैंडबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। मिताली का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।मिताली यादव ने रायपुर संभाग की ओर से खेलते हुए चयन प्रक्रिया में शानदार प्रदर्शन किया। रायपुर संभाग में शामिल लगभग 80 बालिकाओं के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया में अपने खेल कौशल, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर मिताली ने राज्य स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। मिताली के पिता धुलेश यादव और माता कविता यादव ने भी अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन, खेल शिक्षिका कोच प्रियल साहू का धन्यवाद करते हुए मिताली के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य हरेश कुमार दास, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मिताली को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।मिताली की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि मिताली राज्य स्तर पर भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग और रायपुर संभाग का नाम गौरवान्वित करेंगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



