Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    हैंडबॉल में GEMS की मिताली यादव का राज्य स्तर पर चयन

    September 16, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन
    Blog

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 16, 202677 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    आरंग। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु नगर के पीएम श्री शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) दिनेश शर्मा एवं नोडल प्राचार्य संध्या रानी बारीक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।बैठक में अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए नोडल प्राचार्य संध्या रानी बारीक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य ध्येय जनसेवा के प्रति ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लेना है। इसके साथ ही केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना, समाज में सेवा भाव को सुदृढ़ करना तथा जनप्रतिनिधियों व स्थानीय समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना इस अभियान की प्राथमिकता है।प्राचार्य ने आगे बताया कि ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ने के लिए शाला स्तर पर आशीर्वाद दीप प्रज्वलन, चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली एवं भाषण जैसी विभिन्न शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शासन से प्राप्त दिशा-निर्देश व शेड्यूल के अनुसार संकुल स्तर पर गतिविधियों की रूपरेखा तय कर सभी को दायित्व सौंपे गए।बैठक में संकुल समन्वयक पोखन साहू, शिक्षक आकाश विश्वास, विद्या चंद्राकर, रुक्मणी पटेल, अनुसूइया साहू, चित्रा देवांगन, पूनमचंद पटले, लता ध्रुव सहित कल्पवृक्ष स्कूल, सृजन सोनकर विद्यालय एवं राधाकृष्ण विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    हैंडबॉल में GEMS की मिताली यादव का राज्य स्तर पर चयन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    हैंडबॉल में GEMS की मिताली यादव का राज्य स्तर पर चयन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202636 Views

    हैंडबॉल में GEMS की मिताली यादव का राज्य स्तर पर चयन आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.