Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख
    Blog

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 12, 20265 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा की गूँज-विद्यार्थियों ने जगाई अलख

    आरंग।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी में भारत स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के तत्वावधान में नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों और शाला विकास समिति के सदस्यों ने रैली, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और रंगोली के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों तथा सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के जरिए आमजन से नशे से दूर रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों एवं सदस्यों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम जिला अध्यक्ष जी. स्वामी एवं जिला मुख्य आयुक्त राजीव चक्रवर्ती के मार्गदर्शन तथा जिला आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार और विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में हुआ। गाइड कैप्टन कुमुद देवांगन ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अनीता कुंती लकड़ा, एसएमसी अध्यक्ष धनेश धीवर, जुगेश चंद्र दास, ईश्वर साहू, राजू सोनवानी, संगीता बघेल, भुवन साहू, धनेश्वरी नारंग, यशवंत साहू सहित शिक्षक, समिति सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    September 12, 2026

    DOCTOR AMMA’ डॉक्यूमेंट्री का विशेष प्रदर्शन-सेवा और समर्पण की कहानी ने छुआ मन-पढ़िए पूरी स्टोरी…

    September 12, 2026

    कक्षा चौथी की नवीन हिन्दी पाठ्यपुस्तक पर शिक्षकों की जोनल कार्यशाला आयोजित

    September 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर की गई 2024

    Vinod GuptaSeptember 12, 20261 Views

    गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.