आरंग के इस स्कूल के तीन छात्रों का संभाग स्तरीय बैडमिंटन में हुआ चयन-विद्यालय में हर्ष का माहौल
आरंग। स्थानीय गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।शास्तिका साहू: अंडर-19 वर्ग,हिमानी ध्रुवे: अंडर-17 वर्ग,युग तांबोली: अंडर-14 वर्ग तीनों खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले के बीच आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि का श्रेय नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को जाता है।विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समान प्राथमिकता दी जाती है, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व और धैर्य का विकास हो सके।प्राचार्य हरेश कुमार दास ने शास्तिका, हिमानी और युग को बधाई देते हुए आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यालय के अन्य छात्रों को भी खेल जगत में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी संभाग स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर आरंग का नाम रोशन करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



