Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया-मौके पर मौत

    September 9, 2026

    नया मंडी परिसर में रखे गए गौवंश के लिए आगे आई सेवा संस्थाएं-नगर पालिका व जनसहयोग से पौष्टिक आहार की व्यवस्था

    September 9, 2026

    कल 10 सितम्बर को ‘कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम 2026’ का आयोजन-किसानों को मिलेगी योजनाओं की सीधी जानकारी

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नया मंडी परिसर में रखे गए गौवंश के लिए आगे आई सेवा संस्थाएं-नगर पालिका व जनसहयोग से पौष्टिक आहार की व्यवस्था
    Blog

    नया मंडी परिसर में रखे गए गौवंश के लिए आगे आई सेवा संस्थाएं-नगर पालिका व जनसहयोग से पौष्टिक आहार की व्यवस्था

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 9, 202679 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नया मंडी परिसर में रखे गए गौवंश के लिए आगे आई सेवा संस्थाएं-नगर पालिका व जनसहयोग से पौष्टिक आहार की व्यवस्था

    आरंग।फसल सुरक्षा अभियान के तहत नगर के नया मंडी परिसर में अस्थाई रूप से रखे गए गौवंश की देखभाल और पोषण को लेकर ‘श्री बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम’ तथा स्थानीय नागरिक सक्रिय हो गए हैं। मंडी परिसर में वर्तमान में छाया और पानी की बुनियादी व्यवस्था मौजूद है, लेकिन चारे, पौष्टिक आहार, नियमित चिकित्सा और प्राथमिक औषधियों की भारी कमी बनी हुई थी। इस स्थिति को देखते हुए सेवा संस्थाओं और नगर प्रशासन ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया है।
    नागरिक सहयोग से पहुंचा चारा और आहार
    श्री बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों के सहयोग से तत्काल एक गाड़ी कट्टी (सूखा चारा) की व्यवस्था कर मंडी परिसर पहुंचाई गई। इसके साथ ही आरंग नगर पालिका परिषद और जागरूक युवाओं के संयुक्त प्रयास से मवेशियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया, जिससे बेजुबानों को बड़ी राहत मिली है।
    गौ सेवा धाम ने की सहयोग की अपील
    गौ सेवा धाम के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका और सहयोगी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। हालांकि, गौवंश की बड़ी संख्या को देखते हुए कोंढा, चोकर, दाना, हरी घास और आवश्यक दवाओं की लगातार जरूरत है।संस्था ने समस्त नगरवासियों और गौ प्रेमियों से अपील की है कि वे अपनी सामर्थ्य अनुसार दान देकर श्री बागेश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम और नगर पालिका के इस मानवीय प्रयास में सहभागी बनें, ताकि परिसर में मौजूद गौमाता की उचित देखरेख और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया-मौके पर मौत

    September 9, 2026

    कल 10 सितम्बर को ‘कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम 2026’ का आयोजन-किसानों को मिलेगी योजनाओं की सीधी जानकारी

    September 9, 2026

    किसानों के आक्रोश को देखते हुये सिंचाई पानी देने क्रासिंग डी सी का अस्थायी मरम्मत शुरू

    September 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की चपेट में आया-मौके पर मौत

    Vinod GuptaSeptember 9, 202625 Views

    टैंकर के नीचे सो रहा था ट्रक चालक, सुबह वाहन आगे बढ़ते ही पहियों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.