Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय केबिनेट की बैठक खत्म-छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’* को मंजूरी सहित इन 05 निर्णयों पर लगी मुहर…

    September 9, 2026

    10 सितम्बर को आरंग विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

    September 9, 2026

    आरंग में गणपति बप्पा के स्वागत की भव्य तैयारियां-चौक-चौराहों पर सज रहे आकर्षक पंडाल

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में गणपति बप्पा के स्वागत की भव्य तैयारियां-चौक-चौराहों पर सज रहे आकर्षक पंडाल
    Blog

    आरंग में गणपति बप्पा के स्वागत की भव्य तैयारियां-चौक-चौराहों पर सज रहे आकर्षक पंडाल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 9, 202669 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में गणपति बप्पा के स्वागत की भव्य तैयारियां-चौक-चौराहों पर सज रहे आकर्षक पंडाल

    आरंग। धर्मनगरी आरंग में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं, जिसे लेकर नगरवासियों और विभिन्न गणेश उत्सव समितियों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखा जा रहा है।
    पंडालों का निर्माण कार्य तेज, मूर्तियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
    गणेशोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों व चौक-चौराहों पर दिन-रात आकर्षक पंडालों का निर्माण कार्य जारी है। पंडालों को विशिष्ट थीम और मनमोहक कलाकृतियों से सजाया जा रहा है। वहीं, स्थानीय मूर्तिकार बप्पा की मनोहारी प्रतिमाओं को जीवंत स्वरूप देने में जुटे हुए हैं। मूर्तियों की साज-सज्जा और रंग-रोगन का कार्य लगभग पूर्णता की ओर है।
    सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल लाइटिंग पर विशेष जोर
    उत्सव समितियों के पदाधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। पंडालों में आकर्षक डिजिटल लाइटिंग, सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। समितियों का कहना है कि पूरे नगर में पारंपरिक आस्था और अनुशासन के साथ उत्सव का संचालन किया जाएगा।आगामी दिनों में नगर ढोल-नगाड़ों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से गुंजायमान होगा। विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए आरंग का हर गली-मोहल्ला पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ तैयार है।इस बार नगर में लगभग 40 समितियो द्वारा गणपति जी की स्थापना की जायेगी। विसर्जन झांकी 25 सितम्बर की रात निकलेगी। कई गणेशोत्सव समितियो द्वारा बप्पा जी स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    साय केबिनेट की बैठक खत्म-छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’* को मंजूरी सहित इन 05 निर्णयों पर लगी मुहर…

    September 9, 2026

    10 सितम्बर को आरंग विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि

    September 9, 2026

    उल्लास नवभारत साक्षरता के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

    September 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय केबिनेट की बैठक खत्म-छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’* को मंजूरी सहित इन 05 निर्णयों पर लगी मुहर…

    Vinod GuptaSeptember 9, 202633 Views

    साय केबिनेट की बैठक खत्म-छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’* को मंजूरी सहित इन 05 निर्णयों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.