गणेश उत्सव की तैयारियाँ शुरू-वक्रतुंड परिवार ने किया भव्य मंडप पूजन
आरंग। गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर तैयारियाँ अब जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में वक्रतुंड परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश जी के भव्य पंडाल निर्माण से पूर्व विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ मंडप पूजन संपन्न किया गया।मंडप पूजन के दौरान महाराज जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार कराया गया, जिससे पूरा आरंग भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी से आगामी गणेशोत्सव के निर्विघ्न एवं भव्य आयोजन की कामना की है।मंडप पूजन के साथ ही अब भगवान श्री गणेश जी के भव्य पंडाल को आकर्षक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। समिति के सदस्यों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।इस अवसर पर वक्रतुंड परिवार के सभी सदस्यगण, वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गणेशोत्सव को भव्य, अनुशासित एवं श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग



