सशिम में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष
आरंग।पंडित हृदय लाल शर्मा शिक्षण समिति सरस्वती शिशु मंदिर भानसोज की पुरानी समिति का कार्यकाल पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह निर्वाचन प्रक्रिया ग्राम भारती जिला रायपुर के अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी पूनाराम वर्मा, कोषाध्यक्ष व सह निर्वाचन अधिकारी डोमार सिंह वर्मा तथा सहसचिव तोषण साहू के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसहमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें फवीन्द्र वर्मा को अध्यक्ष, भुपेश कुमार साहू को उपाध्यक्ष, भुनेश्वर धीवर को सचिव, नम्रता विश्वास को सहसचिव तथा अभिषेक शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में शिवकुमार चंद्राकर, थानसिंह साहू, सुखीराम साहू और रामअवतार दुबे का चयन किया गया। वहीं आमंत्रित सदस्यों में चेतन टंडन, श्रीराम निर्मलकर, मेघनाथ विश्वकर्मा, आयुष दुबे, अंबिका यादव और मीना साहू को शामिल किया गया है।विद्यालय के लिए भूमि दान देने वाले स्वर्गीय पंडित सनत कुमार शर्मा के सुपुत्र पंडित राजेश शर्मा का नाम सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य के रूप में लिया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग



