भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का आरंग में हुआ भव्य स्वागत
आरंग।महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी के भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात आरंग नगर पहुंचीं सांसद रूपकुमारी चौधरी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया और संगठन में उनके नेतृत्व से महिला मोर्चा को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा व मजबूती मिलने का विश्वास जताया।स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,कृष्ण कुमार भारद्वाज,पदमनी साहू, संगीता साहू, निर्मला साहू, आशा वैष्णव, रानी पटेल, गायत्री देवांगन, गुलापा लोधी, गंगेश्वरी लोधी, मेनका सोनी, अशोक चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, मुरली चंद्राकर, दिलीप जलछत्री, वेद प्रकाश देवांगन, गोलू वीरेंद्र कण्डरा, पुष्कर साहू, आनंदमूर्ति अग्रवाल, शंकर जलछत्री, तोषण साहू, संतोष चंद्राकर, उमाशंकर चंद्राकर, सूरज साहू, चमन सिन्हा, टिकेश्वर गिलहर, सुनील सोनवानी, गिरधर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



