बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर आरंग में 31 अगस्त को होगा श्रावणी पूजन महोत्सव का भव्य समापन
आरंग।बाबा बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, आरंग में जनकल्याणार्थ आयोजित देवाधिदेव श्री बागेश्वर नाथ महादेव श्रावणी पूजन महोत्सव (30 जुलाई से 28 अगस्त 2026) का विधिवत समापन आगामी 31 अगस्त 2026, दिन सोमवार को धूमधाम से संपन्न होगा। समापन दिवस के मुख्य कार्यक्रम-अपरान्ह 1:00 बजे: वरुण देव तीर्थ जल पूजन एवं सहस्रधारा रुद्राभिषेक, अपरान्ह 2:30 बजे: पूर्णाहुति हवन,अपरान्ह 3:30 बजे: विशेष श्रृंगार एवं महाआरती, शाम 4:00 बजे: महाप्रसाद वितरण किया जायेगा।श्री बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर ट्रस्ट, आरंग ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन समापन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का सादर निवेदन किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



