Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026

    त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..
    Blog

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 28, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    ​आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के गुड़ियारी पारा स्थित ‘अमर ज्योति भवन’ में रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सरोकार के अद्भुत संगम के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रक्षाबंधन पर्व को आध्यात्मिक रीति से मनाया। साथ ही देशव्यापी ’10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान’ से जुड़कर एक स्वस्थ, स्वच्छ और श्रेष्ठ समाज के निर्माण की शपथ ली।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन राजयोग ध्यान से हुआ, जहां साधकों एवं जिज्ञासुओं ने ध्यान लगाकर मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति का अनुभव किया। इसके पश्चात आयोजित ईश्वरीय ज्ञान सत्र में रक्षाबंधन के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए बताया गया कि रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि अपनी कमियों और बुराइयों को त्यागने का दृढ़ संकल्प है।​आयोजन के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं को, अपने परिवार को और पूरे समाज को नशा मुक्त रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। तत्पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर ईश्वरीय रक्षासूत्र बांधा गया एवं प्रसाद वितरित किया गया।​इस भव्य आयोजन में आरंग शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों के ग्राम रीवा, लखोली, जरौद, नारा, भानसोज, फरफौद, गुल्लू और समोदा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अतिरिक्त, आरंग शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों को भी ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल और मंगलमय जीवन की कामना की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026

    त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार

    August 28, 2026

    आरंग पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई-रक्षाबंधन के दिन इतने पाव देसी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    August 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    Vinod GuptaAugust 28, 20261 Views

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु.. ​आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.