Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026

    त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई-रक्षाबंधन के दिन इतने पाव देसी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
    Blog

    आरंग पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई-रक्षाबंधन के दिन इतने पाव देसी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 28, 2026168 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई-रक्षाबंधन के दिन इतने पाव देसी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    आरंग।नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरंग पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। रक्षाबंधन के त्योहार के दिन भी पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है। चौधरी ढाबा आरंग के पास आरोपी परमानंद मंडले (पिता: मदन लाल), उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बरछा, थाना आरंग से 20 पाव अवैध देसी मसाला शराब जप्ती की गई।आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चौधरी ढाबा के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री के उद्देश्य से एक व्यक्ति मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से 20 पाव देसी मसाला शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है।आरंग पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशे के अन्य अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026

    त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार

    August 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    Vinod GuptaAugust 28, 20262 Views

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु.. ​आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.