Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा-स्कूल में 294 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण

    August 27, 2026

    सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा-आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    August 27, 2026

    अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की कार्यवाही-02 आरोपी गिरफ्तार-100 पाव देशी मदिरा और बाइक जब्त

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा-आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का दिया संदेश
    Blog

    सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा-आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 27, 20262 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सावन मिलन समारोह में महिलाओं ने उत्साह से लिया हिस्सा-आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का दिया संदेश

    आरंग। पं. दीनदयाल कॉलोनी की महिला जागृति समिति एवं पं. दीनदयाल विकास समिति की महिला सदस्यों द्वारा सावन मिलन समारोह का आयोजन महानदी चौक स्थित केसरिया गार्डन में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। सावन के पावन माह को समर्पित इस आयोजन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में महिला समिति की अध्यक्ष साधना सिंह ठाकुर, संरक्षक रत्ना चंद्राकर, चमेली साहू, दीप्ति शर्मा सहित पं. दीनदयाल विकास समिति के सलाहकार केशर द्विवेदी, मानकी चंद्राकर, गायत्री चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, पूर्णिमा वर्मा एवं ज्ञानेश्वरी साहू उपस्थित रहीं।इसी क्रम में महिला जागृति समिति की पदाधिकारी शिखा चंद्राकर, माया चंद्राकर, स्वाति जसवाल, रीतीका मिश्रा, किरण साहू, शीतल देवांगन, मीना साहू, पुष्पा चंद्राकर एवं नोमिता चंद्राकर सहित समिति की अन्य महिला सदस्य शामिल रहीं।समारोह के दौरान महिलाओं ने सावन की खुशियां साझा करते हुए गीत-संगीत एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा पारंपरिक संस्कृति और त्योहारों की खुशियों को सामूहिक रूप से मनाना रहा।कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला जागृति समिति एवं पं. दीनदयाल विकास समिति की सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा-स्कूल में 294 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण

    August 27, 2026

    अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की कार्यवाही-02 आरोपी गिरफ्तार-100 पाव देशी मदिरा और बाइक जब्त

    August 27, 2026

    तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रसोईया संघ ने विधायक को बांधी राखी

    August 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा-स्कूल में 294 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण

    Vinod GuptaAugust 27, 20261 Views

    राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा-स्कूल में 294 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण आरंग।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.