सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग के भैया बहन 22 अगस्त को निकालेंगे भव्य कांवड़ यात्रा…
आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक यात्रा शनिवार, 22 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे विद्यालय परिसर से प्रारंभ होगी।कांवड़ यात्रा के दौरान विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा भगवान शंकर-पार्वती के स्वरूप सहित विभिन्न मनमोहक एवं भक्तिमय झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। नगर भ्रमण के उपरांत इस भव्य कांवड़ यात्रा का विधिवत समापन बागेश्वर मंदिर, आरंग में महाआरती के साथ किया जाएगा।डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, व्यवस्थापक राजेश साहू , प्रधनाचार्य गोविन्द साहू एवं समस्त सदस्यों सहित विद्यालय के प्राचार्य, आचार्य-दीदी एवं विद्यार्थियों ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों व अभिभावक इस भव्य कांवड़ यात्रा व महाआरती में शामिल होंग।
विनोद गुप्ता-आरंग




