Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंग में भव्य शुभारंभ-100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    August 18, 2026

    वी.बी.-जी. राम जी योजना-शासकीय विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन संपन्न

    August 18, 2026

    चंदखुरी से आरंग तक निकलेगी 71 किमी लंबी सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया तैयारियों का जायजा

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंग में भव्य शुभारंभ-100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
    Blog

    विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंग में भव्य शुभारंभ-100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 18, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंग में भव्य शुभारंभ-100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    आरंग: आरंग बैडमिंटन क्लब में विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का गरिमामयी माहौल में शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्या संध्यारानी बारीक ने की। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खुद कोर्ट में बैडमिंटन मैच खेलकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।सहायक प्राचार्य आकाश विश्वास, हेड मास्टर सिम्मी मैथ्यू एवं नरेंद्र साहनी ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।आरंग युवा एवं खेल संगठन के अध्यक्ष अमन साहू ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया।

    Oplus_131072

    कड़े मुकाबलों के बीच सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आरंग विकासखंड की टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।प्रतियोगिता की संयोजक सचिव व्यायाम शिक्षिका प्रीति साहू रहीं। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक फारुख मोहम्मद, प्रियल साहू, हंसराज जलक्षत्री, हमेश्वरी ढ़ीढ़ी, कनक वर्मा तथा आरंग बैडमिंटन क्लब से राकेश गुप्ता, अक्षत गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    वी.बी.-जी. राम जी योजना-शासकीय विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन संपन्न

    August 18, 2026

    चंदखुरी से आरंग तक निकलेगी 71 किमी लंबी सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया तैयारियों का जायजा

    August 18, 2026

    मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस से जुड़ रहे जिले के अधिकारी-कर्मचारी-बीईओ आरंग के 457 अधिकारी, कर्मचारियों ने ली सदस्यता

    August 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंग में भव्य शुभारंभ-100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

    Vinod GuptaAugust 18, 20261 Views

    विकासखंड स्तरीय शालेय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आरंग में भव्य शुभारंभ-100 से अधिक खिलाड़ियों ने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.