सावन के तीसरे सोमवार पर महाकाल ग्रुप ने किया प्रसाद वितरण-गूंजे ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारे
आरंग। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर महाकाल ग्रुप द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भोलेनाथ के भक्तों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के पूजा और विशेष आरती के साथ हुई। इसके बाद ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय श्री महाकाल’ के जयकारों के बीच उपस्थित श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित अध्यक्ष डाली विश्वकर्मा, विक्की साहू, महेंद्र ठाकुर, राजेश खिलवाड़,भोला साहू, लखन साहू, कपिल यादव, गणेश मानिकपुरी, बल्लू साहू उपस्थित रहे।इस सेवा कार्य को सफल बनाने में समस्त महाकाल ग्रुप के सदस्यों का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा। ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना और सेवा का विशेष महत्व है।इसी उद्देश्य से ग्रुप द्वारा निरंतर ऐसे धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता रहा है। कार्यक्रम का समापन महाकाल के जयघोष और सभी भक्तों के कल्याण की कामना के साथ हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग




