धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना
आरंग। नगर धीवर समाज आरंग द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के तृतीय सोमवार को स्थानीय बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया। जनकल्याण तथा नगर की सुख, शांति और समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में धीवर समाज के स्वजनों, मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालुगण व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक, विशेष आरती एवं भव्य श्रृंगार किया गया, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा।
प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाजजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पावन पूजन कार्यक्रम में धीवर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों, वरिष्ठ संरक्षकों, युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सतीश मानु जलक्षत्री, रामाधार जलक्षत्री, चोवाराम जलक्षत्री, रमन जलक्षत्री, चमन जलक्षत्री, देव जलक्षत्री, बृजलाल जलक्षत्री, डॉ. तेजराम जलक्षत्री, सदाराम जलक्षत्री, भूषण जलक्षत्री, दिलीप जलक्षत्री, बलराम जलक्षत्री, सुकलुराम जलक्षत्री, नरेंद्र जलक्षत्री, कुंदन जलक्षत्री, रूपेश जलक्षत्री, दुर्गेश (पप्पू) जलक्षत्री, यशवंत जलक्षत्री, मनीष जलक्षत्री, दुष्यंत जलक्षत्री, सोमेश जलक्षत्री, रजनी जलक्षत्री, आशा जलक्षत्री, वीणा जलक्षत्री, खेमलता जलक्षत्री, रमा जलक्षत्री, कामिनी जलक्षत्री, ओमेश्वरी जलक्षत्री, कविता जलक्षत्री, गनेशिया जलक्षत्री, प्रभा जलक्षत्री, चंद्रलेखा जलक्षत्री, खुशी जलक्षत्री, पल्लवी जलक्षत्री, दिव्या जलक्षत्री, उत्तरा जलक्षत्री एवं तेजेश्वरी जलक्षत्री उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




