शास्त्री चौक पर स्वतंत्रता दिवस की धूम-पार्षदों ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण
आरंग।स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर के शास्त्री चौक में वार्ड क्रमांक 06 एवं वार्ड क्रमांक 14 के तत्वावधान में संयुक्त ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोहल्लेवासियों और वार्डवासियों द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में दोनों वार्डों के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने उत्साह से हिस्सा लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद खुशबू राकेश शर्मा, पार्षद शरद गुप्ता जीतू ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पार्षदों ने अपने उद्बोधन में सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।समारोह में नगर पालिका परिषद आरंग के नवनियुक्त एल्डरमैन सतीश सोनकर, खूबचंद देवांगन, रामाधार धीवर, बबला यादव, सुशील साहू, चंदन मानिकपुरी, संजय धीवर, गणेश यादव, मानू धीवर, गंगाधर साहू, ओमप्रकाश देवांगन, दीपक धीवर, दिनेश साहू, चमेली बाई यादव, मंजू चंद्राकर, मधुबाला देवांगन, पूर्णिमा साहू, अंचना, राधिका साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और उल्लास से सराबोर नजर आया।
विनोद गुप्ता-आरंग




