Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग नगर पालिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 800 नन्हे हाथों में लहराया तिरंगा-भव्य रैली से गूंजा शहर

    August 15, 2026

    पेट्रोल पंप संचालक के भाई को जान से मारने की धमकी और जातिगत गाली-गलौज का आरोप-थाने में शिकायत दर्ज

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»चाय गुमटी वाला हुआ साइबर ठगी का शिकार-खाते से कुल 68 हजार निकाले गए-आधे घंटे में कई बार निकाली रकम-पीड़ित पंहुचा आरंग थाने..
    Blog

    चाय गुमटी वाला हुआ साइबर ठगी का शिकार-खाते से कुल 68 हजार निकाले गए-आधे घंटे में कई बार निकाली रकम-पीड़ित पंहुचा आरंग थाने..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 14, 2026531 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चाय गुमटी वाला हुआ साइबर ठगी का शिकार-खाते से कुल 68 हजार निकाले गए-आधे घंटे में कई बार निकाली रकम-पीड़ित पंहुचा आरंग थाने..

    आरंग। नगर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। हाइवे के बाईपास तिराहे के पास चाय गुमटी चलाने वाले 46 वर्षीय रमेश कुमार देवांगन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने करीब 68 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत आरंग थाना में की है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह रमेश कुमार के मोबाइल पर बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। इसके बाद उसने जब तक मामले को समझने और खाते को ब्लॉक कराने की कोशिश की, तब तक ठगों ने लगातार कई लेन-देन कर करीब आधे घंटे के भीतर खाते से लगभग 68 हजार रुपए निकालकर खाता खाली कर दिया।पीड़ित के मुताबिक, खाते से रकम निकलने के मैसेज लगातार आने से वह घबरा गया। खाते को ब्लॉक कराने का प्रयास करता, इससे पहले ही ठगों ने कई ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाल ली। घटना के बाद पीड़ित ने आरंग थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल द्वारा बैंक खाते से हुए लेन-देन, ट्रांजेक्शन और अन्य तकनीकी जानकारियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही ठगी के तरीके और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग नगर पालिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के 800 नन्हे हाथों में लहराया तिरंगा-भव्य रैली से गूंजा शहर

    August 15, 2026

    पेट्रोल पंप संचालक के भाई को जान से मारने की धमकी और जातिगत गाली-गलौज का आरोप-थाने में शिकायत दर्ज

    August 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग नगर पालिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया ध्वजारोहण

    Vinod GuptaAugust 15, 202687 Views

    आरंग नगर पालिका में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने किया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.