आरंग में 14 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि
आरंग। राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आरंग मंडल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पैदल तिरंगा यात्रा 14 अगस्त 2026 को दोपहर 3:00 बजे मंत्री कार्यालय, नेताजी चौक आरंग से प्रारंभ होकर कर्मा माता चौक कॉलेज चौक तक निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।भारतीय जनता पार्टी, मंडल-आरंग द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने आरंग क्षेत्र में निवासरत प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं सहित नागरिक गण बड़ी संख्या में इस यात्रा में सम्मिलित होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



