Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    August 12, 2026

    नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम-स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    August 12, 2026

    कॉलोनी मे पिछले तीन दिनों से पानी कि आपूर्ति ठप्प-निवासी पानी के लिए तरसे

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मिनीमाता की पुण्यतिथि-कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Blog

    मिनीमाता की पुण्यतिथि-कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 11, 202650 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मिनीमाता की पुण्यतिथि-कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ​आरंग। छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद, सामाजिक क्रांति की संवाहक और शोषितों-वंचितों की सशक्त आवाज़ स्व. मिनीमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर आज संपूर्ण प्रदेश सहित आरंग क्षेत्र में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में राजीव गांधी भवन में एक भव्य एवं गरिमामय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी भवन में स्व. मिनीमाता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मिनीमाता के जीवन, उनके संघर्षों और छत्तीसगढ़ के निर्माण व विकास में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। यह कार्यक्रम केवल जिला मुख्यालयों तक सीमित न रहकर ब्लॉक और बूथ स्तर तक आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे मिनीमाता के दिखाए समाज सेवा, समरसता और भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने का काम निरंतर करते रहेंगे।​इस दौरान अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर खिलावन निषाद नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता मंगल मूर्ति अग्रवाल मंडल अध्यक्ष भारत लोधी मनमोहन गुप्ता पार्षद समीर गोरी पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर दीपक चंद्राकर तुलसी भाई पटेल मंजू चंद्राकर राजेश्वरी साहू सागर जोशी चमन कोसल गणेश बंदे डोमन धूरू राजेश निर्मलकर इंद्रजीत साहू सहित कॉग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. मिनीमाता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    August 12, 2026

    नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम-स्कूल में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    August 12, 2026

    कॉलोनी मे पिछले तीन दिनों से पानी कि आपूर्ति ठप्प-निवासी पानी के लिए तरसे

    August 12, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे होगा जाम

    Vinod GuptaAugust 12, 2026238 Views

    रसनी में 22 हेक्टेयर शासकीय जमीन देने पर बवाल-​15 तक आवंटन नहीं रुका तो हाईवे…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.