Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    August 11, 2026

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र
    Blog

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 11, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    आरंग।स्थानीय राधा कृष्ण विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आरंग में छत्तीसगढ़ का प्रथम एवं प्रमुख पारंपरिक पर्व ‘हरेली तिहार’ बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक अंदाज के साथ मनाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपराओं एवं पारंपरिक खेलों से परिचित कराना तथा उनमें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जागृत करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार गेड़ी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। पूजा के पश्चात विद्यालय परिसर में विभिन्न छत्तीसगढ़ी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक खेलों के साथ-साथ घर से छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाकर लाकर कार्यक्रम का आनंद बढ़ाया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग में रंगा नज़र आया।विद्यार्थियों ने पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया:
    फुगड़ी प्रतियोगिता
    कक्षा 1 से 3:
    🥇 प्रथम स्थान: रूही यादव
    🥈 द्वितीय स्थान: भुवनेश्वरी लोधी
    कक्षा 4 से 6:
    🥇 प्रथम स्थान: खुशबू पाल
    🥈 द्वितीय स्थान: पूजा देवांगन
    गेड़ी प्रतियोगिता
    कक्षा 1 से 5:
    🥇 प्रथम स्थान: आशीष लोधी (कक्षा 5वीं)
    🥈 द्वितीय स्थान: केशव केवट
    कक्षा 6 से 9:
    🥇 प्रथम स्थान: धनराज लोधी
    🥈 द्वितीय स्थान: हेमंत लोधी
    आयोजन के अंत में विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति द्वारा सभी विजेता एवं सहभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में खेल भावना, आत्मविश्वास और सहभागिता का विकास होता है, साथ ही अपनी माटी, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव और मजबूत होता है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन बने आकर्षण का केंद्र

    Vinod GuptaAugust 11, 20261 Views

    छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व ‘हरेली’ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया-गेड़ी दौड़ और व्यंजन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.