बड़ी खबर-बंदर के आतंक से ग्रामीणों को मिली राहत-वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा-अब तक इतने ग्रामीणों पर कर चुका था हमला
आरंग पिछले तीन दिनों से ग्राम रानीसागर में दहशत का पर्याय बने एक आक्रामक बंदर को वन विभाग की टीम ने आखिरकार सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। बंदर के पकड़े जाने से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।आपको बता दे की आरंग ब्लॉक के ग्राम रानीसागर में यह बंदर पिछले तीन दिनों से काफी आक्रामक हो कर गांव में घूम-घूम कर अचानक हमला करके लगभग 10 ग्रामीणों को घायल कर दिया था।जिसमे कई बच्चे तथा बुजुर्ग शामिल है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।जिसके बाद से ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश और खौफ का माहौल था।ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने घेराबंदी कर ट्रेंकुलाइज (बेहोश करने वाला इंजेक्शन) के माध्यम से बंदर को सुरक्षित नियंत्रण में लिया। वन अधिकारियों के अनुसार बंदर का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे दूर घने जंगल में छोड़ा जाएगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



