अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बीजेपी पार्षदों ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौंप कर दी ये चेतावनी…
आरंग। आरंग नगर पालिका क्षेत्र मर अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बीजेपी पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए CMO रामसजीवन सोनवानी को ज्ञापन सौप कर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पार्षदों ने ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा पार्षद दल द्वारा अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के सन्दर्भ में नगर पालिका परिषद आरंग में लिखित शिकायत एवं कार्यवाही हेतु लगातार पत्र दिया जा रहा है, किन्तु लम्बे समय बीत जाने के पश्चात भी किसी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर सभी बीजेपी पार्षदों एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही न करने की स्थिति में नगर पालिका प्रांगण में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मूर्ति के नीचे धरना प्रदर्शन करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।ज्ञापन देने वालों में ज्ञापन सौंपने के दौरान आरंग नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरामन कोसले, नरेंद्र लोधी, पुष्कर साहू, वीरेंद्र कंडरा, संतोष लोधी, उमाकांत यादव, पार्षद प्रतिनिधि तोषण साहू, खिलेश धुरंधर, राकेश सोनकर, विक्रम परमार उपस्थित थे।

विनोद गुप्ता-आरंग



