Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    August 4, 2026

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    August 4, 2026

    सरहद के रक्षकों को स्कूली बहनों का मिलेगा स्नेह-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं हस्तनिर्मित राखियाँ

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला
    Blog

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 4, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    आरंग। बिहार और मध्य प्रदेश के उपचुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी शिकस्त पर छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने तीखा हमला बोला है। डॉ. डहरिया ने परिणामों को भाजपा के “राजनीतिक पतन की शुरुआत” करार देते हुए कहा कि देश की जनता अब भाजपा के छलावे, जुमलेबाजी और प्रशासनिक कुशासन से पूरी तरह ऊब चुकी है।बांकीपुर (बिहार) उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि बांकीपुर की हार महज एक उपचुनाव की हार नहीं है, बल्कि यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर जनता का अविश्वास प्रस्ताव है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अपने गढ़ और स्वयं के बूथ पर भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा की लगभग 20 हजार वोटों (19,324 वोट) के भारी अंतर से शर्मनाक हार यह साबित करती है कि भाजपा का आधार खिसक चुका है। जनसुराज के प्रशांत किशोर को मिले 64,151 वोट और भाजपा की दुर्गति यह बताने के लिए काफी है कि जनता ने भाजपा के अहंकार को उखाड़ फेंका है। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह की 6,056 वोटों से हुई ऐतिहासिक जीत का स्वागत करते हुए डॉ. डहरिया ने कहा कि कांग्रेस के जुझारू नेता राजेंद्र भारती को एक साजिश के तहत अयोग्य ठहराकर उपचुनाव थोपा गया था। 2023 में राज्य के तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराने वाली दतिया की जनता ने इस बार भी भाजपा के षड्यंत्र को खारिज कर दिया। हार के डर से भाजपा ने इस बार नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारने की हिम्मत तक नहीं दिखाई और नया चेहरा आशुतोष तिवारी भी मुंह के बल गिरा। दतिया में सत्य और न्याय की जीत हुई है।डॉ. डहरिया ने जोर देकर कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम यह स्पष्ट संदेश दे रहे हैं कि देश में हवा का रुख बदल चुका है। महंगाई, बेरोजगारी, और विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों से दबाने की भाजपाई नीति का अंत अब तय है। जनता ने साफ कर दिया है कि सत्ता के अहंकार और प्रचार तंत्र के बल पर जनमत को हमेशा के लिए नहीं छाला जा सकता।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ड्रेस कोड का फरमान वापस ले कॉलेज प्रशासन-NSUI ने सौंपा ज्ञापन-दी आंदोलन की चेतावनी

    August 4, 2026

    सरहद के रक्षकों को स्कूली बहनों का मिलेगा स्नेह-छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं हस्तनिर्मित राखियाँ

    August 4, 2026

    शालेय जिला स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    August 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार पर डॉ. शिवकुमार डहरिया का तीखा हमला

    Vinod GuptaAugust 4, 20261 Views

    नितिन नबीन के गढ़ में कमल मुरझाया-दतिया में कांग्रेस का परचम-उपचुनावों में भाजपा की हार…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.