जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगितासंभाग स्तर के लिए चयनित आरंग का ये छात्र
आरंग। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता रायपुर आर डी तिवारी स्कूल आमापारा में आयोजित हुई जिसमें शासकीय शांति बाई नामदेव अंग्रेजी माध्यम कक्षा 8 वि के छात्र अंकुर देवांगन पिता नागेन्द्र देवांगन ( अंडर 14) तृतीय स्थान पर रहे और संभाग स्तर पर खेलने के लिए उनका चयन हुआ । छात्र की इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन सहित शाला प्रबंधन समिति एवं शालेय परिवार ने बधाई देते हुवे उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



