Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»तालाब मे निर्माणधीन एसटीपी के कार्य प्रणाली को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा-इन मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन
    Blog

    तालाब मे निर्माणधीन एसटीपी के कार्य प्रणाली को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा-इन मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 28, 2026105 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तालाब मे निर्माणधीन एसटीपी के कार्य प्रणाली को लेकर पार्षदों ने खोला मोर्चा-इन मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

    आरंग। आरंग सबसे बड़े और धरोहर झलमला तालाब मे निर्माणधीन एसटीपी के कार्य प्रणाली को लेकर पार्षदों ने शिकायत करते हुये ठेकेदार के ऊपर कार्य मे लेटलतीफी के कारण पेनाल्टी वसूलने, भुगतान को तत्काल रोकने व तत्काल ब्लैक लिस्ट करते हुए कार्य को अन्य ठेकेदार के माध्यम से पूर्ण कराने की मांग को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामसजीवन सोनवानी को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद नरेंद्र लोधी ने ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 03 में स्थित आरंग के सबसे बड़े एवं धरोहर तालाब मे लम्बे समय से आरंग नगर का गन्दा पानी विभिन्न नालियों के माध्यम से जा रहा है जिस वजह से तालाब का अस्तित्व खतरे मे एवं वर्तमान परिस्तिथि में उपयोग लायक नहीं बचा है। पानी मे विभिन्न प्रकार की गन्दगी, प्लास्टिक एवं पालीथीन लगातार पानी के साथ बह कर तालाब मे जा रहे है, बदबू से आस-पास निवासरत लोग काफी परेशान रहते है। इन सभी समस्याओं को दूर करने एवं साफ सुथरा पानी तालाब मे जाए इसके लिए वार्ड पार्षद की मांग पर एस.टी.पी. निर्माण की स्वीकृति एवं राशि 168.87 लाख दिनांक 06/02/2023 को प्राप्त हुई एवं निविदा दिनांक 13/02/2023 को जारी की गई, उसके पश्चात कार्य आदेश दिनांक 08/09/2023 को फर्म श्याम बिल्डकॉन बरमकेला (ठेकेदार) को दी गई, जिसे कार्य को पूर्ण करने हेतु मार्च 2025 तक का समय वर्षा ऋतु सहित 18 माह के लिए दिया गया था, किन्तु आज दिनांक 28/07/2026 तक कार्य अपूर्ण एवं बंद पड़ी हुई है, जिस वजह से वार्ड मे काफी नाराजगी एवं जनप्रतिनिधियों को कोसते रहते है।एस.टी.पी. के लिए बनाये गए भवन मे किसी प्रकार का गेट दरवाजा नहीं होने के कारण उक्त भवन मे असामाजिक तत्वों द्वारा जुए का फड़ एवं शराब पीने का अड्डा बना लिया गया है। जिसके कारण आस पास रहने वाले लोग शराबियों की गन्दी गन्दी गालियों, जुवारियों के द्वारा रात भर चलाने से परेशान रहते है।इसी सब के चलते पार्षद गण नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, वीरेंद्र कड़रा, पार्षद प्रतिनिधि तोषण साहू, विक्रम परमार, राकेश सोनकर ने लोगों के निस्तारी तालाब की समस्या, ठेकेदार की लापरवाही एवं अनियमित कार्य को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार के ऊपर कार्य मे लेटलतीफी के कारण पेनाल्टी वसूलने, भुगतान को तत्काल रोकने व तत्काल ब्लैक लिस्ट करते हुए कार्य कोअन्य ठेकेदार के माध्यम से पूर्ण कराने की मांग की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.