शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित
आरंग।शिक्षा में नवाचार और बच्चों के लर्निंग आउटकम को बढ़ाने के उद्देश्य से विनोबा टीम द्वारा रायपुर के होटल बेबीलोन में “शिक्षण उत्सव 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विनोबा ऐप के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।उत्सव के दौरान शिक्षकों ने सामूहिक सहभागिता के साथ सांप-सीढ़ी गेम,सिर पर गिलास रखकर पिरामिड बनाओं,टारगेट गेम जैसी कई रोचक शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही प्राथमिक स्तर पर बच्चों की समझ बढ़ाने और शिक्षण को प्रभावी बनाने विषय पर सकारात्मक विचार भी साझा किए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि “यदि शिक्षक के मन में ‘गुरु भाव’ पूरी तरह जागृत हो जाए, तो वह पूरे समाज की तस्वीर बदलने का सामर्थ्य रखता है।”उन्होंने मिशन उत्कर्ष और शासकीय योजनाओं का जिक्र करते हुए पूरी विनोबा टीम को सफल आयोजन की बधाई दी।जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्व रंजन ने आचार्य चाणक्य का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक कभी साधारण नहीं होता। उसकी गोद में प्रलय और निर्माण दोनों पलते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाला असाधारण व्यक्तित्व है।आरंग विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने कहा कि हर शैक्षिक गतिविधि का केंद्र बिंदु विद्यार्थी है। इसलिए हम सभी को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित होकर सही दिशा में कार्य करना चाहिए। समारोह में विनोबा ऐप के माध्यम से नवाचारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आरंग ब्लॉक के शिक्षक महेंद्र कुमार पटेल, धरम दास पाटिल, अरविंद कुमार वैष्णव, ऋतंभरा चंद्राकर, राकेश जंघेल, संजय कुर्रे, भूपेंद्र वर्मा, भूमिका कश्यप, प्रीतम चंद्राकर, नीलम शर्मा, सीमा हरदेव, अरुण राव नायडू, संध्या साहू, सारिका बेलगहे, शशिकला ठाकुर, सेवती चक्रधारी, किसलाल साहू, लेखराम अडवंशी, प्रदीप धुरंधर सहित कई शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीएमसी अरुण शर्मा, एपीसी पूनम तिवारी, निशा शर्मा,माया वर्मा,सहायक परियोजना अधिकारी इंदिरा गांधी, विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन, समन्वयक मनोज मुछावर सहित धरसीवां , तिल्दा अभनपुर विकासखंड के शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विनोबा फाउंडेशन टीम जितेंद्र सिंह,हेमंत साहू ,अजहर सर,हरनी सिंह ,अनुष्का बंजारे, तुषार साहू राहुल पवार खुशी रघुवंशी, आशीष निर्मलकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विनोद गुप्ता-आरंग



