Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»​धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र व युवा शक्ति की जीत-डॉ शिवकुमार डहरिया
    Blog

    ​धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र व युवा शक्ति की जीत-डॉ शिवकुमार डहरिया

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 25, 202623 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ​धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र व युवा शक्ति की जीत-डॉ शिवकुमार डहरिया

    ​आरंग। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से त्यागपत्र देने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी गर्माहट आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने इस घटनाक्रम पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं की संघर्षशीलता और लोकतंत्र की ऐतिहासिक जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा धांधली और पेपर लीक मामलों को लेकर देश भर में उपजे आक्रोश के सामने आखिरकार केंद्र की भाजपा सरकार को झुकना पड़ा।​विशेष बातचीत में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि यह इस्तीफा स्वतः लिया गया निर्णय नहीं है, बल्कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कड़े रुख और युवाओं के साथ उनके प्रत्यक्ष समर्थन का परिणाम है। राहुल गांधी जिस तरह छात्रों की आवाज बनकर आंदोलन में शामिल हुए, उसने सरकार की नी नींव हिला दी। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सब कुछ खोने के बाद ’56 इंच’ का दावा करने वाले देश के प्रधानमंत्री ने पूरे 36 दिनों की देरी के बाद दबाव में आकर यह फैसला लिया है। अब देश का युवा और आम जनता इस सरकार की दमनकारी नीतियों को भली-भांति समझ चुकी है और अब इनकी तानाशाही नहीं चलने वाली।डॉ. डहरिया ने कहा कि लाखों युवाओं ने रात-दिन एक करके वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी, लेकिन बार-बार की अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने उनके सुनहरे सपनों को चकनाचूर कर दिया। ऐसे संवेदनशील मामलों में नैतिक जिम्मेदारी तय होना ही लोकतंत्र की असली मजबूती का प्रमाण है। कांग्रेस पार्टी शुरू से ही निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग कर रही थी।​पूर्व मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही अंतिम समाधान नहीं है। जब तक पूरे परीक्षा तंत्र में आमूलचूल और व्यापक बदलाव नहीं किए जाते, तब तक युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पूरी परीक्षा प्रणाली को लीक-प्रूफ व पारदर्शी बनाया जाए, पेपर लीक के दोषियों को चिन्हित कर कठोरतम सजा दी जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। डॉ. डहरिया ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए आगे भी सड़क से लेकर सदन तक अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    Vinod GuptaJuly 25, 20261 Views

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित आरंग।शिक्षा में नवाचार और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.