Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»इन दो वार्डों को मिली विकास की सौगात-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन
    Blog

    इन दो वार्डों को मिली विकास की सौगात-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 25, 202669 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इन दो वार्डों को मिली विकास की सौगात-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने किया सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन

    आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग के वार्ड क्रमांक 2 एवं वार्ड क्रमांक 10 में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का शनिवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही दोनों वार्डों में सड़क निर्माण की नई सौगात मिलने से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार नगर पालिका की प्राथमिकता है। चरणबद्ध तरीके से सड़क, नाली, पेयजल और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सीसी रोड निर्माण से आवागमन सुगम होगा और लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में पार्षद उमाकांत यादव, संतोष लोधी, नरेंद्र लोधी, वीरेन्द्र (गोलू) कंडरा, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, विक्रम परमार, खिलेश धुरंधर सहित चैतराम पाल, नरेंद्र (लल्ला) साहनी, नागेंद्र विश्वकर्मा, विष्णु लोधी, जयकुमार साहू, बाबूलाल लोधी, दुर्गेश यादव, ललित यादव, लिलक साहू, प्रेमलाल वर्मा, युगल साहू तथा नगर पालिका के इंजीनियर हरीश मांझी एवं केशनाथ साहू उपस्थित रहे।भूमि पूजन के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए संकल्प व्यक्त किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    July 25, 2026

    आरंग में जिला स्तरीय शालेय बालिका रग्बी स्पर्धा संपन्न

    July 25, 2026

    आरंग में कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न-संगठन सशक्त बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का लिया संकल्प

    July 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित

    Vinod GuptaJuly 25, 202621 Views

    शिक्षण उत्सव 2026-रायपुर में आरंग ब्लॉक के नवाचारी शिक्षक हुए सम्मानित आरंग।शिक्षा में नवाचार और…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.