Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    July 20, 2026

    नीव एजुकेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन-छात्रों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने के लिए व्यावहारिक व तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग-गुरु खुशवंत साहेब

    July 20, 2026

    व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग-शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां हो रही है प्रभावित

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़ के बीच किसानों पर ‘एग्री स्टैक’ बना बोझ…
    Blog

    धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़ के बीच किसानों पर ‘एग्री स्टैक’ बना बोझ…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 19, 2026131 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान बेचनी है तो 31 जुलाई तक हर हिस्सेदार का पंजीयन जरूरी-फसल बीमा की भागदौड़ के बीच किसानों पर ‘एग्री स्टैक’ बना बोझ…

    आरंग।खरीफ सीजन के बीच प्रदेश के किसानों पर प्रशासनिक प्रक्रियाओं का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने से किसान बैंक, सहकारी समितियों और चॉइस सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शासन ने एग्री स्टैक किसान पंजीयन को अनिवार्य कर नई चुनौती खड़ी कर दी है। दोनों प्रक्रियाओं की अंतिम तिथि 31 जुलाई होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।इस बार सबसे बड़ा बदलाव संयुक्त कृषि परिवारों के लिए किया गया है। पहले किसी एक भूमि खाते या ऋण पुस्तिका में दर्ज परिवार के मुखिया (नंबरदार किसान) का पंजीयन ही पर्याप्त माना जाता था, लेकिन अब यह व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। शासन के नए निर्देशों के अनुसार खाते में दर्ज प्रत्येक हिस्सेदार को अलग-अलग एग्री स्टैक पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।यानी यदि किसी भूमि खाते में पांच भाइयों या अन्य हिस्सेदारों के नाम दर्ज हैं, तो अब केवल एक व्यक्ति के पंजीयन से काम नहीं चलेगा। सभी पांचों किसानों को अलग-अलग पंजीयन कराना होगा, तभी भविष्य में धान खरीदी और कृषि योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 31 जुलाई तक एग्री स्टैक पंजीयन नहीं कराने वाले किसानों को आगामी धान खरीदी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कृषि विभाग की विभिन्न अनुदान एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रभावित हो सकता है।पंजीयन के लिए किसानों को आधार कार्ड, अद्यतन ऋण पुस्तिका (बी-1 एवं खसरा) तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी चॉइस सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में पहुंचना होगा। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद ही पंजीयन प्रक्रिया पूरी होगी।खेती-किसानी के सबसे व्यस्त समय में एक साथ फसल बीमा और एग्री स्टैक पंजीयन की अनिवार्यता ने ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए शासन को पंजीयन की समय-सीमा बढ़ाने पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र किसान केवल तकनीकी कारणों से धान बेचने या सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    July 20, 2026

    नीव एजुकेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन-छात्रों को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाने के लिए व्यावहारिक व तकनीकी कौशल से लैस करना समय की मांग-गुरु खुशवंत साहेब

    July 20, 2026

    व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की मांग-शारीरिक शिक्षा और खेल गतिविधियां हो रही है प्रभावित

    July 20, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    Vinod GuptaJuly 20, 202663 Views

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.