शाला प्रवेश उत्सव में हुआ निःशुल्क सायकल वितरण-छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई उड़ान भरने के लिए किया प्रेरित
आरंग। संकुल स्तर खमतराई हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह में कक्षा 6वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश (यूनिफॉर्म) का वितरण किया गया। साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती योजना’ के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सायकल प्रदान की गई, जिससे बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और उनमें हर्ष की लहर दौड़ गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी नवप्रवेशी बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव की बधाई देते हुए शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपील की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में बड़े लक्ष्य तय करने और सफलता की नई उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाला प्रवेश उत्सव जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों के मन में स्कूल के प्रति उत्साह जगता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलता है उन्होंने शालेय विकास मांग को मंत्री महोदय गुरु खुशवंत साहेब तक पहुंचाने की बात की, समारोह के विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रीति राकेश चंद्राकर ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे विद्यालय विकास में समर्पित व सहयोगी रहेंगी।विशिष्ट अतिथि के रूप में सती बिशन लहरी सरपंच ,कोमन नारायण साहू अध्यक्ष शाला समिति खमतराई,ज्ञानचंद लोधी उपसरपंच के शाला प्रवेश पर बच्चों को बधाई देते हुए बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की !इससे पूर्व, संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की विभिन्न अकादमिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने शालेय दर्ज संख्या, स्कूल की गतिविधियों तथा अध्यापन के मार्ग में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने परिसर में एक ‘स्कूल शेड’ की महती आवश्यकता बताई, जिस पर मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष ने त्वरित व सकारात्मक संज्ञान लेते हुए इसे जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूनमचंद साहू अध्यक्ष सहकारी समिति खमतराई, सनत साहू, धर्मेंद्र साहू,इंद्र कुमार साहू, सीताराम साहू, मोहित साहू,बृजनंदन सेन,देवकी साहू झांसी लहरी रोहित लोधी, लखन साहू , टिकेश्वरी चंद्राकर प्राचार्य, हरीश दीवान संकुल समन्वयक सी एल एनेस्वरी,नरसिंह दास मानिकपुरी,सीमा राठौर बबीता लहरे, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू,हेमा बंजारे,भूषण जलछत्री, अरविंद वैष्णव, तारावती बंजारे,कृष्णकांत साहू,नोहर यादव,सुशील लहरी,हितेश साहू अनीता साहू, दुकलहीन यादव, रजनी साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में पालकगण और स्कूली बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विनोद गुप्ता-आरंग




