इंतजार खत्म-नव नियुक्त एल्डरमेन इस तारीख को लेंगे शपथ-तैयारी शुरू…..
आरंग। 20 जुलाई को आरंग नगर पालिका परिषद में नवनियुक्त एल्डरमेन पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। नगर पालिका आरंग में आनंद मूर्ति अग्रवाल, आशा वैष्णव, निर्मला साहू, शंकर जलक्षत्री, और सतीश सोनकर को एल्डरमेन बनाये गए है। इन्हें 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे नगर पालिका के हाल में SDM अभिलाषा पैकरा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। एल्डरमेन की नियुक्ति में कुछ नामो को लेकर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नामो में संशोधन के लिए ज्ञापन भी सौपा था। परंतु कोई कार्यवाही नही होने से कार्यकर्ताओ में मायूसी देखने को मिल रही है। शपथ ग्रहण के अवसर पर केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब तथा नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन सहित पार्षद गण, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामसजीवन सोनवानी ने बताया कि सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग




