एटीएम से पैसा निकालने युवक से सहयोग लेना पड़ा महंगा-19 हजार का लगा चुना-आरंग थाने में मामला दर्ज….
आरंग। एक महिला द्वारा एटीएम से पैसा निकालने एक युवक से सहयोग लेना महंगा पड़ गया।महिला लीलावती यादव की रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने उस अज्ञात युवक के खिलाफ 318(4)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनदयाल निवासी लीलावती यादव इंदिरा चौक आरंग में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में एक हजार रूपये निकालने पहुची परन्तु पैसा निकालने की प्रक्रिया से अंजान पैसा निकालने आये अंजान युवक के सहयोग से एक हजार रूपये निकाल कर वापस आ गई। इधर उक्त शातिर युवक ने महिला के अज्ञानता का फायदा उठाते हुए एटीएम कार्ड बदल दिया और उसका पिन भी एंट्री करते समय देख लिया था। बाद में जब महिला के मोबाइल में 19000 रूपये निकाले जाने का मैसेज आया तब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। अपने रखे एटीएम को मिलाया तो वह फर्जी निकला। महिला को अपने साथ धोखाधड़ी होने के अहसास होने के बाद उन्होंने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है।
विनोद गुप्ता-आरंग




