Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    July 9, 2026

    आरंग विधानसभा को मिला ₹128 करोड़ की सौगात-सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-की ये घोषणाएं…

    July 9, 2026

    एल्डरमेन की हुई नियुक्ति को लेकर नाराजगी-इनके नाम पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा-सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

    July 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 9
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»समोदा में सजेगा विकास का महामंच-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल आरंग को देंगे ₹112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    Blog

    समोदा में सजेगा विकास का महामंच-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल आरंग को देंगे ₹112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 8, 2026293 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    समोदा में सजेगा विकास का महामंच-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल आरंग को देंगे ₹112 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित विकास महापर्व का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार 9 जुलाई को नगर पंचायत समोदा में आयोजित विधानसभा स्तरीय भव्य भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होकर ₹112 करोड़ से अधिक की लागत वाले 96 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ₹21.67 करोड़ लागत के 67 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा ₹90.34 करोड़ लागत के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।पूर्व में अपरिहार्य कारणों से 6 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित हो गया था। अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। नगर पंचायत समोदा सहित पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की तैयारियों की कमान संभालते हुए कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने लोक निर्माण, पुलिस, नगरीय प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के स्वागत, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बैठक व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन आरंग विधानसभा के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹21.67 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 67 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के ₹9.43 करोड़ के 3 कार्य, नगर पंचायत समोदा के ₹6.67 करोड़ के 20 कार्य, आरंग नगर पालिका के ₹4.78 करोड़ के 39 कार्य तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के ₹79 लाख के 5 कार्य शामिल हैं।मुख्यमंत्री ₹90.34 करोड़ की लागत से बनने वाले 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें लोक निर्माण विभाग के ₹61.11 करोड़ के 8 कार्य, नवा रायपुर के सेक्टर-17 कोटराभाठा में ₹18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तरों के आधुनिक अस्पताल का निर्माण, नगर पंचायत समोदा के ₹8.70 करोड़ के 9 कार्य तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ₹2.54 करोड़ के 11 कार्य शामिल हैं।समारोह की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव करेंगे। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष, छ.ग. चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड नवीन कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर, संदीप यदु उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, रायपुर,श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू अध्यक्ष, जनपद पंचायत, आरंग,डॉ संदीप जैन अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद,आरंग, छोटेलाल सोनकर अध्यक्ष, नगर पंचायत समोदा, देवनाथ साहू जी, अध्यक्ष, भाजपा मण्डल, आरंग, देवकुमार साहू अध्यक्ष, भाजपा मण्डल, समोदा, टेशवन बघेल अध्यक्ष, भाजपा मण्डल, नवा रायपुर,श्याम कुमार नांरग अध्यक्ष, जिला रायपुर भाजपा ग्रामीण,गुरू सौरभ साहेब सभापति, जिला पंचायत, रायपुर, प्रतीक बैस जी अध्यक्ष, नगर पंचायत चंदखुरी, गोपाल वर्मा जी अध्यक्ष, भाजपा मण्डल, मंदिर हसौद एवं समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगरीय निकाय उपाध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आरंग विधानसभा के प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और क्षेत्र का संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वीकृत ये विकास कार्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे तथा आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समोदा में विशाल पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण तथा वीआईपी मूवमेंट की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस विकास महापर्व के दौरान आरंग विधानसभा को कई नई सौगातें मिलेंगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    July 9, 2026

    आरंग विधानसभा को मिला ₹128 करोड़ की सौगात-सीएम साय ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन-की ये घोषणाएं…

    July 9, 2026

    एल्डरमेन की हुई नियुक्ति को लेकर नाराजगी-इनके नाम पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओ ने खोला मोर्चा-सौपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन..

    July 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने की ये वैकल्पिक व्यवस्था…

    Vinod GuptaJuly 9, 2026429 Views

    बड़ी खबर-गिरजा गैस एजेंसी के सील होने पर उपभोक्ताओं को नही होगी दिक्कत-इंडियन ऑयल कार्पोरेशन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.