बड़ी खबर-भारी वर्षा की चेतावनी-निसदा बांध के 06 गेट खोले गये…
आरंग। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा क्षेत्र में आगामी अवधि के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। उक्त चेतावनी के परिप्रेक्ष्य में जलाशय में जलस्तर बढ़ने के कारण राजीव समोदा निसदा फेस 01 के 06 गेट नियमानुसार खोल दिए गए हैं।SDM अभिलाषा पैकरा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संभावित जलप्रवाह को दृष्टिगत रखते हुए नदी के किनारे स्थित ग्रामों एवं निम्न क्षेत्र में आवश्यक सतर्कता एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाही हेतु अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन हानि की संभावना से बचा जा सके।
विनोद गुप्ता-आरंग



