शाला प्रवेशोत्सव-नव प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया स्वागत-दिए गए गणवेश…
आरंग। आरंग ब्लॉक के शासकीय उच्च्तर माध्यमिक शाला कोरासी में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू शामिल हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की प्राचार्या श्रीमती प्रमिला बर्मा ने किया l कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच राकेश पटेल SMC अध्यक्ष तोरण साहू,प्रह्लाद साहू संरक्षक सोहन साहू उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी देवांगन ,नाथूराम साहू तिलकराम साहू श्रीमती चंद्रिका साहू गुमान धीवर और समस्त पंचगण के साथ ग्राम के पूर्व सरपंच किशोर बंजारे तथा संतराम देवांगन मिथिलेश यादव शरद साहू तथा पालक गण उपस्थित रहे lकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ,नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत तिलक लगाकर मिठाई खिला कर तथा उनको नया गणवेश और नया पुस्तक देकर किया गया।उक्त कार्यक्रम में उच्चतर माध्यमिक शाला के सभी व्याख्याता गण तथा पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शाला के सभी शिक्षक गण उपस्थित थे lमुख्य अतिथि टाकेश्वरी मुरली साहू ने सभी नवप्रवेशी छात्रों को बधाई और आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन के विकास का मूल आधार है। उन्होंने पालकों से शत-प्रतिशत नामांकन और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मीता सोनी ने किया l
विनोद गुप्ता-आरंग



