आरंग में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान…
आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपनी 5 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए “राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे” के पावन अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आरंग के सभा कक्ष में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम चिकित्सा अधिकारियों, विशेषज्ञों और आरबीएसके (RBSK) के डॉक्टरों को उनकी उत्कृष्ट और निस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (रायपुर) के जिलाध्यक्ष श्री एस. आर. नौरंगे ने की।वरिष्ठ डॉक्टरों का हुआ सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रवंशी, डॉ. नंदलाल भुवार्य, डॉ. आनंदी टोप्पो, डॉ. राम नारायण दास, डॉ. अनामिका कुर्रे, डॉ. सागर स्वर्णकार, डॉ स्वप्निल चंद्राकर, डॉ नितिन चंद्राकर, डॉ विभा मिश्रा, डॉ. राहुल चोपडा, डॉ प्रज्ञा लोधी, डॉ कंचन, डॉ देवेंद्र बंजारे, डॉ भूपेश गेंन्द्रे, डॉ शिल्पा कटारिया, डॉ शोभा निषाद, सहित आरंग के सभी चिकित्सक गण उपस्थित रहे।कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सभी डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह, एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तत्पश्चात केक काट कर सेलिब्रेट किया गया। ”डॉक्टर समाज के रीढ़ हैं”कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत और जिलाध्यक्ष एस. आर. नौरंगे ने कहा कि डॉक्टर समाज में भगवान का रूप होते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी मरीजों की जान बचाना और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना ही उनका परम कर्तव्य है, जिसका आरंग के सभी डॉक्टर बखूबी पालन कर रहे हैं।इस पूरे गरिमामय आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (आरंग) की ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता मसीह और आरंग ब्लॉक के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सुश्री सुष्मिता मसीह ने उपस्थित सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन नवीन नागतोड़े ने किया, इस अवसर पर बीपीएम दीपक मिरे, महेश चंद्राकर, प्रांतीय सदस्य अरविन्द चंद्राकर, संभागीय संयोजक पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ हरिशंकर ध्रुव,जिला संयोजक ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अस्वन टंडन, जिला सचिव नूतन टंडन, रमा झा,प्रांतीय सदस्य सीएचओ पायल वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुमन साहू,बेदराम चतुर्वेदी, देवेंद्र मनहरे, दिलीप सिंह, ब्लॉक सचिव हितेंद्र साहू, ईश्वर कन्नौजे, सुरेन्द्र साहू, एवं सविता दीवान, चंद्रशेखर राव, मौशमी कर्मकार, नरेश साहू, शुधराम कँवर, सूर्यप्रभा सिन्हा, वेद देवांगन, जी पी पटेल, संतोष कन्नौजे, नारद साहू, झामेश्वरी मरकाम, मोनिका साहू, रूचि साहू, वीरेंद्र बंजारे, टकेश सेंन, पूनम लादेर, भावना कन्नौजे, पूजा कुंजाम, मोहित बर्मन, रितेश, अशोक पाटले, सहित बड़ी संख्या मे कर्मचारी उपस्थित थे!
विनोद गुप्ता-आरंग



