मानसून में देरी से आरंग क्षेत्र के किसान चिंतित-खेत अभी भी खाली
आरंग।आरंग क्षेत्र में मानसून के आगमन में हो रही देरी के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खरीफ सीजन की बुवाई का समय हो चुका है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से अधिकांश खेत अभी भी खाली पड़े हैं। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मानसून का इंतजार कर रहे हैं।आरंग क्षेत्र के अधिकांश किसान धान की खेती पर निर्भर हैं। समय पर वर्षा नहीं होने के कारण खेतों की जुताई और बुवाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। कई किसानों ने बीज और खाद की व्यवस्था कर ली है, लेकिन बारिश नहीं होने से खेती शुरू नहीं हो पा रही है। यदि जल्द अच्छी वर्षा नहीं होती है तो फसल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।किसानों ने शासन एवं प्रशासन से मांग की है कि मौसम संबंधी सटीक जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए, सिंचाई के वैकल्पिक साधनों को सक्रिय किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। साथ ही फसल बीमा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।किसानों से अपील की है कि वे पर्याप्त वर्षा होने के बाद ही बुवाई करें और ताकि अनावश्यक नुकसान से बचा जा सके।आरंग क्षेत्र के किसानों को विश्वास है कि मानसून जल्द सक्रिय होगा और अच्छी वर्षा से खेतों में हरियाली लौटेगी। किसानों की मेहनत रंग लाएगी और क्षेत्र में बेहतर कृषि उत्पादन के साथ खुशहाली आएगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



