“तुहर पार्षद तुहर दूवारी अभियान-वार्ड वासियों के द्वार पहुंचा ये पार्षद…
आरंग। नगर पालिका परिषद के पार्षद पुष्कर साहू द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु “तुहर पार्षद तुहर दूवारी” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पार्षद स्वयं वार्ड के प्रत्येक घर तक पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।अभियान के द्वितीय चरण में दिनांक 28 मई को सोनी पारा एवं गुप्ता पारा क्षेत्र में घर-घर संपर्क किया जाएगा। इस दौरान पार्षद द्वारा जल व्यवस्था, स्वच्छता, नाली निकासी, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।पार्षद पुष्कर साहू ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना ही नहीं बल्कि उनका शीघ्र समाधान करना है। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अपनी समस्याएं खुलकर बताएं।यह अभियान वार्ड के विकास और नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



