लूट के इरादे से युवक पर चाकू से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार-एक नाबालिग शामिल
आरंग।17 मई 2026।थाना आरंग क्षेत्र में लूट की नीयत से बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल-पैसा छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रार्थी देवनारायण डहरिया ने 15 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई चंद्रप्रकाश डहरिया अपने 05 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से सुबह ससुराल ग्राम तूता अभनपुर गया था। दोपहर करीब 3 बजे सोनपैरी भांठा के नहर पार मोखला मार्ग पर तीन अज्ञात लड़कों ने रास्ता रोककर चाकू मार दिया और मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।
रिपोर्ट पर तत्काल टीम गठित कर पुलिस ने आरोपी मुकेश नागरची उर्फ कुमकुम, 20 वर्ष, निवासी शीतलापारा नयापारा; कुलेश्वर ध्रुव पिता संतोष ध्रुव, 22 वर्ष, निवासी भाठापारा पारागांव थाना गोबरा नवापारा तथा एक नाबालिग जो थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में नशा करते मिला जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त चाकू मोटरसाइकिल लूट की रकम मोबाइल को जप्त किया गया तीनों आरोपियों को 17 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



